प्रखंड के दो पैक्स में होगा 20 अप्रैल को चुनाव 08 और 09 अप्रैल को होगा नामंकित।

0
35

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के अंतर्गत राजवाड़ा कृषि साख समिति एवं धावा चौडार साख समिति में 20 अप्रैल को चुनाव कराने को लेकर अधिसुचना जारी हो गयी है। इसको लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत प्रताप सिंह एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सैलानी सैल के द्वारा आज बुथ का भौतिक सत्यापन करने हेतु मतदान केंद्र पर पहुंचे हुए थे। इस संबंध मे जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत प्रताप सिंह ने बताया है की बुतों का सत्यापन करने के दौरान संबंधित विधालय प्रधानाध्यापक को दिशा-निर्देश दे दिया गया है। समय आने पर सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर दिया जायेगा वहीं इस संबंध में यह भी बताया गया की नामांकन की प्रक्रिया 08 अप्रैल से लेकर 09 अप्रैल तक चलेगा जिसका समय 11 बजे से 03 बजे तक होगा जब की संवीक्षा की तिथी 10 अप्रैल और 11 अप्रैल होगा वहीं समय दिन के 11 बजे से लेकर 03 बजे तक ही होगा जब की नामांकन वापसी को लेकर 13 अप्रैल 11 बजे से 03 बजे तक समय निर्धारित किया गया है ।मतदान 20 अप्रैल को 07 बजे सुवह से लेकर 4/30 बजे तक ही होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here