पंचायत प्रतिनिधियों के लापरवाही से ग्रामीण पथ पर जल जमाव हो जाने से राहगीर एवं ग्रामीण परेशान।

0
85

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के ग्राम पंचायत राता के खडुआ गांव में विगत कई माह से ग्रामीण सड़कों पर काफी पानी के जल जमाव हो जाने से गांव के अलावा सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी होगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण सड़क पर पीसीसी कार्य करते हुए पानी निकास के मुंह पर लगभग एक से डेढ़ फीट ऊंची ठोकर नुमा बना देने से पानी का बहाव रुक गया है जिस कारण से उत्तर से दक्षिण एवं पूरव से पश्चिम ग्रामीण सड़क पर काफी पानी का जल जमाव हो जाने से कई घरों में पानी प्रवेश कर रहे हैं जिस कारण से गांव में भीतर ही भीतर प्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश बना हुआ है ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को कई बार इस संबंध में निराकरण करने को लेकर आपसी समझौते के आधार पर कहा गया है फिर भी इसका कोई निराकरण अभी तक नहीं निकल पाई है । इस संबंध में सुभाष चंद्र राय से जानकारी लेने पर बताया कि मेरे घर के पास ही लगभग दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी तक पानी का जल जमाव काफी हो गया है जिससे ग्रामीण सड़क से घर नीचे होने के कारण पानी का बहाव घर में प्रवेश कर जाता है साथ ही आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस ग्रामीण सड़क होकर कई गांव का आना-जाना लगातार जारी रहता है काफी पानी के जल जमाव हो जाने से सड़क से गुजरने वाले कई मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि से इस समस्या का हाल के संबंध में कई बार कहा भी गया है लेकिन इसका कोई निराकरण अभी तक नहीं निकल पाई है हालांकि इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन प्रखंड के किसी भी पदाधिकारी को देने का काम नहीं किया गया है ना प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी सूचना लिखित में दी गई है खास बात यह है कि इसी ग्रामीण सड़क से गली होते हुए स्कूल जाने का मुख्य रास्ता भी है जहां से गांव के बच्चे एवं विद्यालय आने जाने वाले शिक्षकों को भी इसी राह गुजरना पड़ता है। इस जल जमाव के संबंध में पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं ग्रामीण अरविंद यादव के अलावा गांव के दर्जनों लोगों ने भी ने भी काफी दुख व्यक्त किया है इस संबंध में जब मुखिया प्रतिनिधि शंकर राय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जिस समय यह कार्य कराया जा रहा था समझ नहीं पाए यह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी इस समस्या का निदान निश्चित तौर पर एक दो रोज में कर दिया जाएगा जिससे ग्रामीण एवं राह गिरो को कोई परेशानी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here