यहां बुद्ध महावीर ने लिया अवतार, ये है मेरा बिहार _ पंडित भरत उपाध्याय

0
60

Spread the love

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि बिहार दिवस के अवसर विद्यालय में प्रभात फेरी के साथ-साथ पेंटिंग तथा सामूहिक बिहार गीत गाकर धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई तथा विद्यालय में उपस्थित बच्चों के द्वारा बिहार गीत गाया गया और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।। विद्यालय के बच्चों के बिहार गीत- हे भारत के कंठ हार, शत-शत नमन तुमको बिहार शत-शत नमन तुमको बिहार,, के संगीत से समस्त वातावरण आनंदित हो गया।बिहार के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही बच्चियों के द्वारा बिहार से संबंधित गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

अंत में प्रधानाचार्य द्वारा बिहार के वैभवशाली इतिहास एवं इसकी सांस्कृतिक पृष्टभूमि के बारे में बच्चों के बीच चर्चा – परिचर्चा किया गया तथा पुरस्कार वितरित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राघवेंद्र प्रताप, अख्तर हुसैन, प्रभा श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, सावित्री कुमारी ,पूजा मद्धेशिया, पलक सिंह, डॉ वरुण तिवारी, देवानंद मिश्रा नीरज त्रिपाठी, विपिन कुमार, सनी सिंह यादव, नितिन कुमार , विपिन बिहारी तिवारी, निसार उल हक अंसारी, प्रशांत सागर गुप्त सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here