तेज हवा का कहर, मुख्य अभियंता आवास के गेट पर गिरा 60 साल पुराना पीपल का विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला

0
22

Spread the love

विवेक कुमार सिंह जिला ब्यूरो बेतिया

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- सोमवार की शाम तेज़ हवा ने अचानक कहर बरपाया, जब जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के आवास के मेन गेट पर एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा। इस घटना में आवास का मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे अचानक तेज़ हवा चलने लगी। इसी दौरान मुख्य अभियंता आवास के सामने खड़ा भारी-भरकम पीपल के पेड़ का एक बड़ी शाखा टूट कर गिर पड़ा, जो सीधे मेन गेट पर आकर गिरी। गिरने की आवाज इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पीपल का पेड़ काफी पुराना था और इसे लगभग 1960 के आसपास लगाया गया था। वर्षों से यह पेड़ वहां खड़ा था, लेकिन समय के साथ इसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे तेज़ हवा का दबाव सहन नहीं कर सका। घटना के बाद आवास परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त गेट और बाउंड्री की मरम्मत के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर पुराने और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर जांच और छंटाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here