सफारी मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, आधे घंटे तक थमा आवागमन।

0
48

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगरः जंगल सफारी मार्ग पर सोमवार की शाम एक विशाल पेड़ गिर जाने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार जटाशंकर चेक नाका के समीप शाम करीब पांच बजे अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने के कारण जंगल सफारी मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान जंगल सफारी करने निकले पर्यटक और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण सफारी के कई वाहन भी मार्ग में फंस गए, जिससे कुछ देर तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सका। इस संबंध में वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय कर्मियों को भेजा गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर रास्ता साफ कर दिया, जिससे सफारी मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here