

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका न्यायालय के आदेश के आलोक में एन बी डबलु कोर्ट वारंटी के एक ही गांव से तीन को गुप्त सुचना पर फुल्लीडुमर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।थाना अध्यक्ष फुल्लीडुमर गुलशन कुमार ने बताया की गिरफ्तार तिनों कोर्ट वारंटी बालादेव ईटहरी गांव निवासी तेतर राय , दिनेश मांझी,और संजय मांझी बताया गया है।थाना अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया है की सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है।इस बात को लेकर चाहे प्राथमिकी के नाम जद फरार अभियुक्त हो या एन बी डबलु के कोटे वारंटी सबों में पुलिस के इस कार्यवाही से हड़कंप मच गई है।










