एक दूजे के हुए 15 जोड़े, गूंजीं शहनाइयाँ, साथ जीने और निभाने की खाई कसम, सेवा ही उद्देश्य: संदीप कुमार तिवारी संस्थापक सह अध्यक्ष

0
68



Spread the love

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के माधोपुर में मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 15 जोड़े एक-दूजे के हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और मंगल गीतों के बीच सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसम खाई। आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी रोशनी और सजे मंच ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
सात फेरों के दौरान वर-वधुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। परिवारों की आंखों में खुशी के आंसू थे तो वातावरण में आशीर्वाद और शुभकामनाओं की गूंज। यह दृश्य सामाजिक समरसता और पारंपरिक मूल्यों का अद्भुत संगम बन गया। संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है। उन्होंने बताया कि समाज के सहयोग से यह पुनीत कार्य संभव हो पाया है। उनका संकल्प है कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा, “कन्यादान महादान है।” 15 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराना गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। मोतिहारी जिला अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारे को मजबूत करते हैं। संरक्षक राजेश कुमार ने सामूहिक प्रयास को सफलता की कुंजी बताया, जबकि सचिव राजेश कुमार शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।


कार्यकारी सचिव प्रीति कुमारी ने बताया कि सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यकारी उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने कहा कि ट्रस्ट आगे भी जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रहेगा। व्यवस्थापक मुन्ना कुमार, रोहित कुमार श्रीवास्तव और आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहनी ने इसे सफल आयोजन बताया।
प्रभावती शिशु केयर के निदेशक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. कुमार ने नवदंपतियों को स्वस्थ जीवन और शिशु देखभाल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। समारोह के दौरान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर की छात्राओं ने दहेज प्रथा पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

शिक्षक प्रमोद कुमार और शिक्षिका रितिका रंजन की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम में मुखिया पम्मी सिंह , समाजसेवी मनील सिंह, सदस्य फौजी राजीव, रामबाबू कुमार,विकास शर्मा,अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार दुबे, डॉ. रोहित कुमार, बाबा बृजमोहन सहनी, सुरेंद्र दास, सौरभ कुमार, मुन्ना सिंह, अरबिंद कुमार दास, दीपू सिंह, शेष शर्मा, गूँजेश कुमार, करण पांडेय, भूषण सिंह , विक्की बसंत, राजन कुमार, मुकेश सहनी, रविकांत कुमार ,आनंद प्रकाश, नीरज ठाकुर, मनोज महतो ,राजा तिवारी, आरती श्रीवास्तव ,सुबोध ठाकुर, प्रदीप कुमार, केदार कुमार ,विश्वजीत सिंह, रोहित ठाकुर, राजन यादव, रईस आलम, डॉक्टर इकलाख आलम ,अभिषेक तिवारी, अनमोल पांडे, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही। यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और संस्कार की अद्भुत मिसाल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here