बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड में दो केंद्र पर भौतिकी एवं भुगोल की परीक्षा हुई सम्पन्न।

0
19



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत विहार विधालय परिक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र संख्या 7214 ,+2 उच्य विधालय बाला देव ईटहरी फुल्लीडुमर पर स्थानीय फुल्लीडुमर थाना की पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के मौजूदगी में दोनों पालियो का 5 फरवरी 2026 को कदाचार मुक्त परीक्षा प्रथम पाली में भौतिक एवं द्वितीय पाली में भुगोल सम्पन्न करा ली गयी इस बात की जानकारी देते हुए केंद्राधीक्षक राजीव कुमार नंदन ने बताया की प्रथम पाली की परीक्षा भौतिक विषय में 478 छात्र में से 470 छात्र परीक्षा में शामिल हो सकें जब की 08 छात्र अनुपस्थित बताया गया है । वहीं केंद्र के उप केन्द्राधिक्षक प्रदिप कुमार एवं सहायक केंद्राधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया की द्वितीय पाली की परीक्षा भुगोल में कुल 293 छात्र में से 286 छात्र ही उपस्थित हुए।07 छात्र अनुपस्थित बताया गया है एंव बिजनेस स्टडी विषय में 04 छात्र में से 04 को उपस्थित बताया गया है।आज के इस परिक्षा में निरीक्षण को लेकर जिला संख्याकी पदाधिकारी हरे राम प्रसाद,, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर, फुल्लीडुमर, केंद्र पर सहायक केंद्राधीक्षक लक्ष्मी कुमारी, कार्यपालक सहायक धर्मेन्द्र कुमार,, पंकज कुमार, अमित कुमार,भवेश कुमार,माहिप कुमार,शिव कुमार देव ,साथ ही सभी सहायक के सहयोग से कदाचार मुक्त परीक्षा कराली गयी है ।

केंद्राधीक्षक राजीव कुमार नंदन ने बताया कि प्रथम पाली परीक्षा को लेकर दिन के 9 बजे एवं द्वितीय पाली परीक्षा के 1/30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है। वहीं +2 उच्य विधालय खेसर के केंद्राधीक्षक शरद चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रथम पाली की परीक्षा भौतिक में कुल 359 छात्राओं में से 358 छात्रा उपस्थित थे जिसकी 01 छात्रा अनुपस्थिति बताया गया है वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा भुगोल में कुल 511 छात्राओं में से 503 छात्रा ही उपस्थित बताते हुए 08 छात्रा अनुपस्थिति बताया गया है साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा लेने की बात बताई गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here