बिहार शिक्षा परियोजना बांका के निर्देश के आलोक में बी आर सी फुल्लीडुमर में एक दिवसीय टीएलसी मेला का आयोजन।

0
40



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत बि आर सी भवन फुल्लीडुमर हाल में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना बांका के निर्देश के आलोक में एक दिवसीय टी एल एम मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड मध्यान भोजन प्रभारी दीपक कुमार एवं पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एम एस पथडडा के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनकुडिया के शिक्षक विजयशेखर के द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यान भोजन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आज के एक दिवसीय टी एल एम मेला को लेकर कुल 11 संकुल के एक-एक शिक्षकों को बुलाते हुए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, उर्दू एवं पर्यावरण को लेकर मेला का आयोजन किया गया है।

इसमें से सर्वश्रेष्ठ में से पांच प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। इस एक दीवसीय टी एल एम मेला में विषय वार पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिसमें हिंदी विषय में एन पी एस केन्दुआर भगत टोला के शिक्षिका पुष्पांजलि, अंग्रेजी विषय में ए एम एस मैदान विधालय के शिक्षिका रुखसार खातुन, गणित विषय में पी एस पुरानी राता विधालय के शिक्षक मोहम्मद कलाम ,प्रयावरण विषय को लेकर ए एम एस तककीपुर के शिक्षक आदिल जबकी उर्दू विषय को लेकर पी एस खजाना के शिक्षिका बीबी मरजीना का चयन किया गया है। इस विषय में विशेष जानकारी देते हुए मध्यान भोजन प्रभारी दीपक के द्वारा यह भी बताया गया कि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने को लेकर सहायक के रूप में लेखा सहायक मुकेश कुमार, कार्यक्रम सहायक के रूप में धर्मवीर कुमार एवं सोनू कुमार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here