मझौलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 29 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

0
60



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना पुलिस को अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 29 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। यह कार्रवाई मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दुबौलिया निवासी शराब कारोबारी दीपक मिश्रा के घर पर अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल 29 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें 8 पीएम ब्रांड की 48 सीसी, किंगफिशर ब्रांड की 16 सीसी तथा रॉयल स्टैग ब्रांड की 27 सीसी शराब शामिल है। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में दरोगा सुमन कुमार झा सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस को देखते ही कारोबारी फरार हो गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here