गणतंत्र दिवस सभी उत्सवों में महान उत्सव है-: पं० भरत उपाध्याय

0
153

Spread the love

बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के सरकारी, गैर-सरकारी सभी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि उच्च विद्यालय धनहा की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव को शिक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया उत्क्रमित विद्यालय कठार में प्रधानाचार्या संगीता मिश्रा ने झंडा फहराया, हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने झंडे को सलामी के बाद बच्चों को संबोधित किया। गांव देहात चौक चौराहे चारों तरफ बच्चों में उल्लास का वातावरण था छोटे बड़े सभी बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए।

आज मधुबनी प्रखण्ड के सभी दस स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का शिलापट्ट और प्रखण्ड प्रमुख रहे सभी प्रतिनिधियों के नाम, कार्यकाल /अवधि संबंधित बोर्ड भी प्रखण्ड कार्यालय में लगाया गया साथ ही सेनानियों के परिवार के लोगो को शिल्ड एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विजया सिंह और उनके पति विजय सिंह जी के द्वाराआयोजित किया गया था। जिसमे, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, पूर्व और वर्तमान जन प्रतिनिधि गण के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here