



बगहा/भैरोगंज। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज रेलवे स्टेशन से एक युवक को मूर्छित अवस्था में भैरोगंज थाना की 112 की पुलिस टीम ने बरामद करते हुए अस्पताल में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नशा खुरानी गिरोह द्वारा मूर्छित युवक रामनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए युवक होने की सूचना मिलते ही डायल 112 को भेजा गया, डायल 112 की टीम ने आधार कार्ड से युवक की जानकारी हासिल की। मिली जानकारी के मुताबिक युवक रामनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। जिसको रामनगर पीएचसी भेजा गया है। युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। जो रामनगर थाना क्षेत्र के बरगजवा निवासी नयाज आलम के पुत्र नवी आलम बताया जा रहा है।










