



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय संभा भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय बच्चों को पोषण से संबंधित लेकर एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश, अंचलाधिकारी मनोज कुमार,सी डी पी ओ चंदन कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह,बि पी आर ओ शशि कुमार सिंह,उप प्रमुख वेणी शंकर यादव, प्रखंड जीविका परियोजना पदाधिकारी अंजुली श्रेया,के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया।

यह कार्यक्रम परियोजना नीड्स संस्थान के टाटा ट्रस्ट के सहयोग से लागू किया जा जा रहा है ।इस जीवन परियोजना का मुख्य उद्देश्य बांका जिले के प्रखंड स्तर पर छोटे छोटे बच्चों के लिए एक स्वस्थ और पोषित भविष्य का निर्माण करना है जिसके लिए नीड्स निरंतर सामुदायिक स्तर कार्य क्रम को संचालित करना है। इसके साथ ही नीड्स टीम के द्वारा परियोजना के प्रमुख घटको एम आई वाय सी एन प्रशिक्षण , न्यूट्री गार्डन की स्थापना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का क्षमता निर्माण तथा परिवार आधारित पोषण, परामर्श से संबंधित विस्तृत जानकारी भी साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीड्स प्रमुख समन्वयक अजित कुमार मौर्य, क्षेत्रीय समन्वयक विशाल कुमार चंदन कुमार , राहुल कुमार ,राजेश वर्मा,बनानी कुमारी ,के द्वारा किया गया।इस मोके पर कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने कहा की बच्चे हमारे भविष्य हैं उनको सही पोषण मिलना उनका अपना अधिकार है साथ ही समाज की नैतिकता के साथ जिम्मेदारी भी बनती है । वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को पोस्टीक पोषण अतिआवश्यक है।

ताकी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिल सके ।इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के अलावे संस्था के सभी कर्मी के साथ साथ मुखिया प्रतिनिधि। मृत्युंजय कुमार सिंह, मुखिया विनय कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रकाश यादव,साइमन मरांडी, प्रतिनिधि जितेंन्द्रर जूनियर , समिति सदस्य बबिता देवी ,त्रिलोकी महतो , निरंजन यादव ,बाराती मंडल ,सेविका जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ता इसके साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।










