महाराष्ट्र पुलिस के नौ सदस्यीय टीम ने जंगल सफारी का उठाया आनंद।

0
31



Spread the love

जिला व्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- गुरुवार की सुबह महाराष्ट्र पुलिस के 9 जवान जंगल कैंप पहुंचे। जहां उन्होंने जंगल सफारी के लिए बुकिंग कराया। ये जवान बिहार विधानसभा चुनाव कराने के लिए पश्चिमी चंपारण पहुंचे हुए थे। वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के जवानों में शिवाजी बीटके,डायनेश्वर चौधरी, समाधान शिंदे व प्राची सोनू ने सर्वप्रथम यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रदूषण रहित जगह कहीं नहीं मिलता। हम लोगों ने सुना था कि कश्मीर के तर्ज पर पश्चिमी चंपारण में भ्रमण के लिए एक जगह है। जिसे वीटीआर के नाम से जाना जाता है। हमारे सभी साथी महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए, लेकिन हम लोगों ने यह तय किया की वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का भ्रमण किए बिना हम वापस नहीं जाएंगे। यहां आने के बाद हम लोगों ने जंगल में रहने वाले जानवरों के बाबत वनकर्मियों से जानकारी हासिल की। बाघ तो नहीं दिखा लेकिन हिरण भालू व जंगली भैंस का दीदार हो गया। जिसे देखकर मन प्रसन्न हुआ।

नारायणी में मिलने वाले विष्णु स्वरूप शालिग्राम के बाबत ली जानकारी

महाराष्ट्र पुलिस के 9 सदस्यीय टीम के सदस्यों ने जंगल कैंप में गंडक नदी के इतिहास के बाबत पूछा। कैंप मैनेजर अभय चरण महतो ने नारायणी की महिमा, गज और ग्राह की लड़ाई सहित नारायणी में मिलने वाले भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम पत्थर के बाबत जानकारी दी। शालिग्राम पत्थर के बारे में सुनकर महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने कहा कि अगर यह उपलब्ध हो जाए तो हम लोग भी लेकर जाएंगे। हम हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हैं। अगर इस नदी के अलावा अन्यत्र किसी नदी में यह पत्थर नहीं मिलता तो वास्तव में यहां के लोग भाग्यशाली हैं।

बोले रेंजर

महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन के जवानों द्वारा जंगल सफारी करने व यहां की सुंदरता का बखान करने के बारे में रेंजर अमित कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के नागरिकों द्वारा वीटीआर की प्रशंसा करना, पर्यटन बढ़ावा में सहायक होगा। हम चाहते हैं कि देश-विदेश के लोग यहां आएं ताकि यहां के व्यापारियों के व्यापार में भी बढ़ावा हो। किसी भी पर्यटक को असुविधा महसूस ना हो इसके लिए वन प्रशासन सदैव तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here