वाल्मीकिनगर में दिखा मोंथा तूफान का असर।

0
69



Spread the love

बुधवार की देर रात से हो रहे झमाझम बारिश से सड़के पड़ी सुनसान, ठंड का भी बढ़ रहा असर

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र में मोंथा तूफान का असर देखने को मिल रहा है। 27 अक्टूबर के बाद से सूर्य देवता का दर्शन नहीं हो पाया है। बुधवार की रात्रि से हो रहे झमाझम बारिश के कारण ठंड का भी असर देखने को मिल रहा है। साथ ही बाजार एवं सड़कें सुनसान पड़ी हुई है। गुरुवार की सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के कारण बढ़ी ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे थे। मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 तक 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कृषि वैज्ञानिक विनय सिंह ने बताया कि इस बारिश से किसानों को नुकसान होने वाला है। गेहूं के बुआई में असर पड़ सकता है। थाना क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तैयार खड़ी धान और मक्का की फसल प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। खेतों में काटकर रखे गए धान को भारी नुकसान का खतरा है। हालांकि रबी फसलों के लिए लाभदायक है। लेकिन अगर बारिश अधिक होती है तो सब्जी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here