धनहा थाना की पुलिस ने दुर्गा पूजा के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च।

0
265

Spread the love

मधुबनी से सफरुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट

बगहा/मधुबनी। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को पुलिस निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में धनहा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया एवं लोगों से शांति पूर्वक माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का अपिल भी किया। फ्लैग मार्च करते हुए इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि, थाना क्षेत्र के धनहा, तमकुहा, खल्वपट्टी यूपी बिहार की सीमा बांसी चौक आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया है।

उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपिल किया गया कि, निडर होकर शांति पूर्वक दुर्गा पूजा मनाए। अगर किसी अराजक तत्व के व्यक्ति द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश किया जाता हैं तो, तुरंत पुलिस को सूचना दे। उक्त फ्लैग मार्च में, थाने के सभी पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here