



जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह
बेतिया/वाल्मीकिनगर। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के वनवर्ती गांव विसहां से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जंगल से बाहर निकलकर एक विशालकाय अजगर स्थानीय निवासी राम बहादुर थापा के घर में घुस गया। पशुपालक के अनुसार घर में घुसकर अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बना डाला। अजगर ने एक बकरी को निगलना शुरू किया, वहां बंधी गई अन्य सभी बकरियां मिमियाने लगी।आवाज सुनकर घर वाले जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि 12 फीट का एक विशालकाय अजगर एक बकरी को निगल लिया है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया और अजगर को खींचते हुए घर से बाहर निकाला।

गांव में उस समय हड़कंप मचा गया, जब एक विशालकाय अजगर ने घर में घुसकर एक बकरी को निगल लिया। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्नेक कैचर शंकर यादव को गांव में बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस बाबत बाल्मीकि नगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सांप निकलने पर उसे मारे नहीं हमें सूचित करें।










