भाइयों की कलाई पर आज राखी बंधेगी बहनें, भाई देंगें रक्षा का वचन।

0
199



Spread the love

राजदीप सिंह बांका नगर संवाददाता की रिपोर्ट..

बांका। जिलेभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शुक्रवार के देर शाम तक महिलाओ व युवतियों की भीड़ देखने को मिला। वहीं युवकों की भीड़ से गिफ्ट्स कार्नर भरे रहे। इस पावन पर्व को लेकर मिठाई दुकान भी भीड़ से गुलजार रहा। हालांकि, खरीददारी पर मौसम का भी ग्रहण दिन भर लगा रहा। मूसलाधार वर्षा ने जिलेवासियों की खूब परीक्षा ली। मगर मौसम साफ होते ही पुनः पूरा बाजार ग्राहकों की भीड़ से भरा रहा।

कब है शुभ मुहूर्त

पंडितों का कहना है कि, प्रातः के 5 बजकर 46 मिनट से लेकर दिन के 3 बजकर 30 मिनट तक के बीच के समय में राखी बाँधने का शुभ समय है।
*किन मिठाईयों की हो रही खूब बिक्री*
मिठाई व्यवसाई सह खाना खजाना के मालिक संजीव साह ने कहा कि, विभिन्न प्रकार के लड्डू के साथ साथ काजूबर्फी, मिल्ककेक, रसकदम, रसमलाई, छेना, सनपापड़ी व क्रीमचाप जैसी मिठाईयों की भारी डिमांड है। कई लोग पहले से आर्डर भी देते जा रहे हैं।

नकली खोवे व मेवे से रहें सतर्क

भीड़ का फायदा उठा कर बाजारों में नकली खोवे व मेवे से बने मिठाई की भी खूब बिक्री होती है। जिसका दुष्परिणाम बाद में लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जो लोग जाने अनजाने में नकली खोवा व मेवे से बने मिठाई को खाते है, बाद में अस्वस्थ होकर लगातार वे अस्पताल के चक्कर लगते नज़र आते हैं। हालांकि इसपर नकेल कसकने के लिए प्रशासन पैनी नज़र बनाये हुए है। अगर कोई भी दुकानदार नकली खोवे व मेवे से बने मिठाई बेचते पकड़े जाते हैं तो जिला प्रशासन उसपर कड़ी कार्यवाही करनेवाली है।


क्या कहते हैं डॉक्टर

डा. अशोक सिंह ने कहा कि, अनजाने में मिलावटी मिठाई के सेवन से शरीर में कैंसर, अल्सर व पेट से सम्बन्धित कई गंभीर बीमारियों का जन्म होता है। अतः मेरा सलाह है कि घर में बने शुद्ध मिठाइयों का प्रयोग करें।

बारिश पर भी भारी रहा खरीददारी का उमंग

शुक्रवार को मौसम ने साथ नहीं दिया। दिनभर वर्षा होने के वजह से खरीददारी पर भी असर दिखा मगर शाम में वर्षा होने से खरीददार प्रभावित नहीं हुए। लोगों ने भिंगते हुए भी अपना खरीदारी जारी रखा। ख़ास कर राखी, मिठाई व उपहार के दुकानों पर लम्बी कतार देखी गई। जिसके वजह से शहर के मुख्य चौक चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। ख़ास कर शिवाजी चौक व गांधी चौक पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी को हल्की मशक्कत के बाद जाम तोड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here