लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन, समर्थन में आये दर्जनों कार्यकर्ता

0
218



Spread the love

बांका नगर से राजदीप सिंह की रिपोर्ट..

बांका/नगर। विगत दिनों बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच मचे घमासान से आहत से होकर बांका राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर आमरण अनशन पर शुक्रवार से बैठ गए हैं। अनशन के दूसरे दिन भी वो अपने माँग पर डटे रहे। जिसमे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारे नेता तेजस्वी यादव के साथ सदन में अभद्रता किया गया वो बिलकुल ही मर्यादा के खिलाफ था। ज़ब तक राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री अपना इस्तीफ़ा वो माफ़ीनामा हमारे नेता को नहीं देंगें तब तक हम अपने अनशन को जारी रखेंगे। वरिष्ठ नेता अबुल हासिम ने कहा कि, हमारे नेता तेजस्वी यादव गरीबों के नेता हैं, वो गरीबों के आवाज को हमेशा बुलंद करते आये हैं। मगर सरकार लगातार गरीबों के आवाज को कुचल रही है और ज़ब इसपर हमारे नेता सदन में अपना विरोध जताया तो उनपर ही हमला कर दिया गया, जो कि निंदनीय है। शिक्षाविद संजय चौहान ने कहा कि, इस चुनाव में सरकार के पास कोई भी विजन नहीं है जिसमे वजह से आज वो हमारे सारे रोडमैप पर काम करती दिख रही है। हम गरीबों, किसानों, छात्रों के हित में लड़ी जाने वाली लड़ाईयों में सबसे आगे खडे रहते हैं। युवा अध्यक्ष राजद विशल कुमार ने कहा कि, लोकतंत्र के मंदिर में सत्ता पक्ष के द्वारा जिस प्रकार से नेता विरोधी दल पर माइक फेंक कर हमला करना सचमुच निंदनीय है। हमारे नेता हमेशा बिहार के दलितों, पिछड़ों, युवाओं के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं। मगर नीतीश सरकार मनमानी करते हुए हमारे नेता के आवाज़ को दबाने का प्रयास किया है जो स्वीकार नहीं है, हमलोग हर स्तर पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निजाम अंसारी ने कहा कि, जिलेभर के तमाम जनप्रतिनिधियों को समर्थन के लिए आग्रह किया गया है। अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज होगी। चूकि गरीबों, शोषितों अल्पसंख्यकों कि आवाज़ तेजस्वी यादव के आवाज़ को हम दबने नहीं देंगें। मौक़े पर प्रकाश यादव, प्रियरंजन रविदास, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here