सिविल सर्जन ने किया जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारम्भ, समापन 30 को।

0
173



Spread the love

राजदीप सिंह नगर संवाददाता बांका की रिपोर्ट 

बांका। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल बांका में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ सिविल सर्जन बांका के द्वारा फीता काट कर अस्पताल परिसर में किया गया। मौक़े पर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए उपयोग किये जाने वाले किट्स व पिल्स का अवलोकन करते हुए तैनात आशा कर्मियों से उनकी विस्तृत जानकारी भी लीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, आज विश्व भर में जनसंख्या एक बड़ी समस्या बनी हुई है। सरकार के द्वारा ये जागरूकता कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंड़ों में चलाया जा रहा है। जिन दम्पतियों को 2 बच्चे के बीच के अंतराल को बढ़ाने व जिन्हें 2से अधिक बच्चे नहीं चाहिए उनको सरकार अस्पताल के माध्यम से उचित सलाह व गर्भनिरोधक गोली, कॉपर टी, नसबंदी जैसी व्यवस्था अस्पताल में मुफ्त में मुहैय्या करवा रही हैं। इसके अलावे अगर किसी को अपरेशन क़ी आवश्यकता होगी तो वो भी अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा।यह जागरूकता अभियान इस महीने के 30 तारीख़ तक चलाया जाएगा व लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here