जर्मनी से आए पर्यटक ने किया वीटीआर का दीदार, भारतीय मित्र के घर शादी में आए थे नरकटियागंज।

0
219



Spread the love

21 अक्टूबर के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या पहुंची 32

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वीटीआर की प्राकृतिक खूबसूरती न सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों को भी लुभा रही है। गुरुवार को जर्मनी से आए पर्यटक ने जल जंगल और पहाड़ की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया। जर्मनी से आए विदेशी पर्यटक मैनफ्रैड फ्रेंक गुरुवार की दोपहर वाल्मीकिनगर पहुंचे। जर्मनी के पर्यटक वाल्मीकि नगर की प्राकृतिक सुंदरता का काफी बखान किया। विदेशी सैलानी ने टाइगर रिजर्व के अद्भुत नजारे से काफी आकर्षित होकर गुड इंडिया एंड गुड बिहार कहा। विदेशी टूरिस्ट के आने से जंगल कैंप के कर्मियों में खुशी का माहौल रहा। उनका कहना था कि बीते वर्षों भारत के कई जंगल देखे हैं लेकिन वीटीआर की खूबसूरती ही अलग है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अकल्पनीय है।

भारतीय मित्र के घर शादी में आए थे नरकटियागंज

आपने एक मित्र के घर एक शादी समारोह में नरकटियागंज आए हुए थे। बिहार के मिनी कश्मीर के बारे में उन्हें पहले से पता था। वे जल, जंगल पहाड़ का दीदार करने वाल्मीकिनगर पहुंचे थे।

21 अक्टूबर के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या पहुंची 32

वीटीआर द्वारा 21 अक्टूबर 2024 से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत की गई‌ थी। नए पर्यटन की शुरुआत होने के 15 दिन बाद से विदेशी पर्यटकों का वीटीआर भ्रमण के लिए आना शुरू हो गया था। 21 अक्टूबर से लेकर 29मई 2025 तक विदेशी पर्यटकों की संख्या 32 हो गई है। इनमें चेक गणराज्य, इटली, रूस, जापान, कनाडा, इंडोनेशिया, पोलैंड और अमेरिका सहित अब तुर्की के नागरिक वाल्मीकिनगर पहुंच यहां की सुंदरता को नजदीक से निहारा। विदेशी पर्यटक एक दिवसीय दौरे के तहत वीटीआर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भारत के जंगलों से उन्हें बेहद लगाव है। इससे पूर्व वे कई सेंचुरी का भ्रमण भी कर चुके हैं। वीटीआर को सबसे खूबसूरत बताया। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि
नए पर्यटन सत्र के बाद इस बार पूर्व की अपेक्षा सैलानियों की आमद अधिक रही। इसके पीछे बाघों की अधिक मौजूदगी अहम वजह है। बिहार के अलावा दूरदराज राज्यों से भी सैलानी यहां आ रहे हैं। इस बार अब तक दो दर्जन से अधिक विदेशी सैलानी वीटीआर भ्रमण पर आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here