दस फीट लंबे अजगर का हुआ सफल रेस्क्यू।

0
235



Spread the love

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

वाल्मीकिनगर। सोमवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर रेंगता हुआ वाल्मीकिनगर रेंज कार्यालय में घुसने लगा। गनीमत रही कि इससे पहले ही वनकर्मी की नजर पड़ गई। वहीं, विशालकाय अजगर को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। मामला वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र कार्यालय का है। सोमवार की दोपहर एक विशालकाय अजगर वन क्षेत्र कार्यालय में घुसने का प्रयास कर रहा था। घंटो मशक्कत के बाद दस फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि वीटीआर में अजगर बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं।जंगल के आसपास गांव होने के कारण अमूमन शिकार व भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं।पालतू कुत्ते, मुर्गे-मुर्गियां और बकरी भोजन के रूप में मिल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here