दो बकरी चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित बकरी बरामद।

0
296



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। खेसर थाना क्षेत्र शनिवार के रात्रि गश्ती के दौरान 11:00 बजे दो बकरी चोर दो बकरी के साथ खेसर थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों चोर शंभूगंज थाना क्षेत्र का बताया गया है। जो राजन कुमार पिता नरेश यादव उर्फ नरेश राजहंस साकीन अंबागोड़ा थाना शंभूगंज जबकि दूसरा चोर पीयूष कुमार पिता गणेश खिरहरी साकीन खौजरी थाना शंभू गंज जिला बांका बताया गया।

थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने यह भी बताया कि दोनों चोरों द्वारा अमरपुर थाना एवं रजौन थाना सीमा क्षेत्र जेठोर नाथ मंदिर के आसपास से शनिवार के संध्या एक बकरी एवं एक खासी रंग उजाला चोरी करते हुए सामुखिया गोडा भितिया होते हुए रामसरिया पर बिक्री करने को जा रहा था।

इसी दौरान खेसर थाना की पुलिस रामसरिया मोड पर गश्ती कर रही थी पुलिस के द्वारा रोका गया और और पूछताछ के दौरान संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार करते हुए थाना लाया। शंभूगंज थाना से जांच करने पर पता चला की पूर्व से दोनों अपराधी विचारधारा का है। दोनों चोरों पर कानूनी प्रक्रिया करते हुए पुलिस हिरासत में बांका न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here