




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। अनुमंडल पदाधिकारी बांका अविनाश कुमार बांका जिले के फूली डूमर प्रखंड अंतर्गत संत मेरिस स्कूल एक कार्यक्रम में उपस्थित होने आए हुए थे। इनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में शिरकत के कुछ देर के बाद अनुमंडल पदाधिकारी बांका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फुली डूमर एवं वीडियो वापस चले गए इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बांका अविनाश कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेसर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता विजय कुमार भगत, अनिल कुमार भगत, नरेश मंडल इसके अलावे भी कई विक्रेताओं के जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बांका के द्वारा विक्रेताओं का उठाओ वितरण की स्थिति विक्रेता के गोदाम में अवशेष खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को कड़ी निर्देश देते हुए राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार केवाईसी अभिलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि सही समय पर खाद्यान्न उपभोक्ताओं को मिल सके इसके साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देश भी दिया गया कि विभाग के आदेश एवं सभी राशन कार्ड धारी को ससमय गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्राप्त हो सके। इसके लिए समय-समय पर जन वितरण प्रणाली दुकानों का जांच किया जाएगा उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत मिलने पर दुकानदारों का लाइसेंस भी रद्द की जाएगी।