दबंगो द्वारा जबरन गैरमजरुआ जमीन को कर रहे थे घेरा बंदी जिलाधिकारी के आदेश पर सी ओ ने रोका काम।

0
341



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर आंचल अंतर्गत खेसर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेसर के घियाही गांव में वर्षो से गैर मजरूआ आम जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर खेसर थाना में जनता दरबार में अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर कागजों का अवलोकन करते हुए सरकारी गैर मजरवा जमीन पर किसी तरह का कार्य करने से मना किया गया था। इसके बावजूद भी कुछ लोगों के सहयोग से कैलाश यादव बिंदेश्वरी यादव राजू यादव विजय यादव सभी पिता स्वर्गीय गुनी यादव साकिन घियाही थाना खेसर जिला बांका के द्वारा पूर्व में भी उक्त विवादित बिहार सरकार के जमीन पर उत्तर दिशा में दीवाल दे दिया।

इसके बाद कुछ दिन मामला स्थानीय प्रशासन व अंचल अधिकारी के आदेश पर रुक रहा। लेकिन इन परिवारों द्वारा पुनः फिर 17 मार्च 2025 सोमवार को किसी के बहकावे में उक्त विवादित बिहार सरकार के गैरमजरुआ आम जमीन पर ईट का दीवार देना प्रारंभ कर दिया। इसकी सुचना मेल के माध्यम से जिला पदाधिकारी बांका को दिया गया। सुचना पाते ही जिला पदाधिकारी बांका अंशुल कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बांका को आदेश निर्गत करते हुए तत्काल उस कार्य को रोकने का आदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं खेसर थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए तुरंत स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य को रोकने का आदेश दिया एवं बिहार सरकार के जमीन को अतिक्रमण करने बाले परीबारो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। आदेश पाते ही अंचल अधिकारी मनोज कुमार द्वारा खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण सहायक पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचे अंचल अधिकारी की गाड़ी एवं पुलिस प्रशासन की गाड़ी देखते हुए अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति एवं मिस्त्री लेबर घटनास्थल से फरार हो गए।

वहीं अंचल अधिकारी एवं पुलीस के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार का गैरमजरुआ जमीन पर कार्य नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी घियाही गांव पहुंच कर साक्ष को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जेसीवी दिए गए दिबाल को कबाड़ा जायगा। अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने यह भी बताया कि इस घटना के पूर्व भी पंचायत से संबंधित राजस्व कर्मचारी अमित कुमार से भी स्थलीय निरीक्षण कराते हुए प्रतिवेदन लिया गया है। साथ ही किसी प्रकार का कार्य नहीं करने का भी हिदायत किया गया था। इस दौराने अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया की मंगलवार को अतिक्रमण कारियो पर कानूनी डंडा चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here