अचानक हुई आगलगी की घटना में मोटरसाइकिल समेत लाखों की हुई क्षति।

0
327



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट….

बिहार/बाँका। रविवार दोपहर के बाद फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भितिया के राय टोला पुतरिया गांव में महेंद्र राय पिता स्वर्ग पंचन राय के घर में अचानक आग लग जाने से देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया आग की लपट इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग बुझाने को लेकर सट नहीं पा रहे थे। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा फूली डूमर थाना प्रशासन को भी दिया गया इसके अलावे भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को भी आग की घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी प्रशासन तंत्र में पहुंचने पर अग्निशामक गाड़ी को घटना स्थल पर भेजा गया। लेकिन इसके पूर्व ही घर जलकर राख हो चुका था। पीड़ित महेंद्र राय द्वारा बताया गया कि आग कैसे लगी यह मुझे जानकारी नहीं हो पाया। लेकिन घर में रखें अनाज कपड़ा बर्तन बिछावन कुर्सी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चांदी के जेवरात₹25000 नगद खाट चौकी लगभग 100000 की संपत्ति की बर्बादी हो गई।

पीड़ित परिवार के घरों में एक मुट्ठी अनाज भी नहीं बचा जो अभी संध्या और सुबह में पूरे परिवार राशन पानी के इंतजाम भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। इस दौरान आग बुझाने के क्रम में नारायण राय का बाया हाथ भी आंशिक रूप से झुलस गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक लोगों ने इस दुखद घटना पर काफी दुख व्यक्त किया है। विधायक मनोज यादव पंचायत के मुखिया बबीता भारती मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर समाजसेवी एवं पंचायत समिति सदस्य जय राम मरांडी हरीश यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनी लाल यादव पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पूर्व मुखिया विनोद मिश्रा कपिल देव आजाद इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here