दिग्विजय मंदार मैराथन 2025 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी।

0
342



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..

बिहार/बाँका। भारत सरकार के पूर्व मंत्री बांका संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय बाबू उर्फ दादा के नाम पर प्रत्येक वर्ष दिग्विजय मंदार मैराथन का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी 18 जनवरी 2025 शनिवार को समय 8:00 बजे दिन को शुभारंभ किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्व0 दादा के बहुत करीबी पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वर्गीय दादा के प्रिय शिष्य कुंदन कुमार सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस दिग्विजय मैराथन में आप सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गानों प्रतिभागियों एवं सम्मानित अतिथियों से निवेदन है कि आप इस दिग्विजय मंदार मैराथन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बना दें। इन लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि इस कार्यक्रम में जमुई विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह एवं बांका के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कुंदन सिंह के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष काफी आकर्षक मैराथन 2025 का कार्यक्रम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here