भुमि विवाद मामलों को लेकर थाना में लगा जानता दरवार।

0
412



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। खेसर थाना में भुमि विवाद मामलों की सुनवाई अंचल निरीक्षक सह राजस्वकर्मी अमीत कुमार एवं खेसर थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण के उपस्थित में श्याम सुन्दर साह पिता लालदेव साह एवं विपक्षीय विन्देश्वरी साह सदानंद साह राधा देवी दोनों पक्षों के कागजों का अवलोकन किया गया है। दस्तावेज कैथी भाषा में होने के कारण पढ़ने में नहीं आ रहा था। जिसे हिन्दी भाषा में रुपान्तर कराने को कहा गया है। इसके साथ ही दोनों पक्षों को अगले शनिवार को पुनः कागजात के साथ जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया है। वहीं फुल्लीडुमर थाना परीसर में अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष बबलु कुमार के उपस्थित में मामलों की सुनवाई की गयी जिसमें संगीता देवी बनाम बालकिसोर यादव दोनों साकीन गोंडा दोनों पक्षों की बातों की सुनवाई की गयी तथा दोनो के कागजातों को पढ़ कर दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला को निशपादन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here