बिजली की आँख मिचौली से रात भर रहे उपभोक्ता गर्मी से परेशान।

0
803

बगहा/चौतरवा। विद्युत उप शक्ति केंद्र प्रशाखा चौतरवा से पिछले दो दिनों से बिजली की लुका छिपी खेल से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार व रविवार की रात में बिजली की अनियमितता से काफी परेशानी हुई। वही सबसे अधिक सोमवार की सुबह से बिजली की लुका छिपी खेल से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। कब बिजली आई और कब चली गई। इसका अता पता नहीं चल पा रहा। सोमवार के दिन धूप तेज, हवा मंद रही। ऐसी स्थिति में बिजली का पंखा ही एक मात्र सहारा रहा। इस सन्दर्भ में विद्युत उप शक्ति केंद्र प्रशाखा चौतरवा के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि कभी कभी ऐसी विषम परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है। पुराने जर्जर तार के कारण कई परेशानियां आई है। विद्युत कर्मी व्यवस्था ठीक करने में जुटे हुए हैं। बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here