सूर्य देव की किरणें उगल रही आग। तप रही धरती।

0
717



Spread the love

बगहा/चौतरवा। मई माह में मौसम का तापमान एक बार फिर परवान चढ़ा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।हवा भी शांत रही जिससे गर्मी काफी अधिक महसूस हुआ। ऐसे में लोगों की बेचैनी चरम पर पहुंच गई। मौसम विभाग की पूर्वानुमान की मानें तो दिन में अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही अगले चार दिनों तक लगातार मौसम का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के अनुमान बताए जा रहे हैं। गर्मी परवान पर पहुंचने के कारण फसलों पर भी खराब असर पड़ रहा है। दिनभर फसलें मुरझाई दिख पड़ रही है। अब किसान बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। वही मौसम विभाग की पूर्वानुमान की माने तो इस साल मॉनसून समय से पहले आने की बात बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here