सूर्य की किरणें उगल रही आग। मौसम का तापमान परवान पर पहुंचा।

0
884



Spread the love

बगहा/चौतरवा। लगातार प्रचंड धूप से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान रहा। अप्रैल माह में इतनी गर्मी अबतक न हुआ था। अप्रैल माह के अन्तिम सप्ताह सबसे गर्म दर्ज किया गया। हालांकि अगले सात दिनों तक मौसम के तापमान में कुछ खास अंतर नहीं पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही वर्षा की संभावना नहीं के बराबर है। किसानों की सबसे अधिक चिंता खरीफ फसल को लेकर है। वही खेतों की मिट्टी काफी कड़ी होने के कारण जुताई कार्य ठप सा हो गया है। सो खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती पर खतरा की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here