बगहा/चौतरवा। लोकसभा चुनाव को ले क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटे हैं। रविवार को मझौवा में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में चौतरवा व बथवरिया पुलिस के संयुक्त प्रयास से छापेमारी की गई। चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 250 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब झाड़ी में गढ्ढा खोदकर छिपाया गया था। सभी अर्धनिर्मित शराब को वही मौके पर ही बहा दिया गया। इस प्रकार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। छापेमारी में एस आइ वाल्मीकि प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, पी एस आइ रूपेश कुमार, बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस की गतिविधि देखकर धंधेबाजों में हड़कंप व्याप्त है। वही विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी जारी है।