आगलगी की घटना में तीन घर जलकर हुआ राख, लाखों की हुई क्षति,

0
1053



Spread the love

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड के सोहागी बरवा के सिसई पंचायत में मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 10 बजे अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही हो सकी है। आगलगी में आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर मे रखे कोई भी सामान नही बच पाया। वही सूचना पर पहुची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन तब तक तीन घर जलकर राख हो गया था। वही घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया कृष्णा यादव ने किया है। उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना में धर्मेद्र गोड़, जितेंद्र गोंड़ दोनो पिता मोतीलाल गोंड़, सुदर्शन गोंड़ पिता रामचंद्र गोंड़ का घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना के कारणों का पता नही चल सका है। वही स्थानीय नदी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुच कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। मुखिया ने बताया कि फिलहाल घटना की सूचना मधुबनी सीओ को दे दी गई है। तथा पंचायत के तरफ से पीड़ितो को सहायता राशि दे दी गई है। मुखिया में बताया कि तीनों अग्निपीड़ितों को मुवावजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वही मधुबनी सीओ नंदलाल राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पीढ़ित के तरफ से आवेदन प्राप्त है। घटना स्थल पर कर्मचारी को भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here