आगलगी की घटना में दो सगे भाई का जला घर, लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट।

0
1089



Spread the love

बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के सलहा बरिअरवा पंचायत के बरिअरवा गांव में सोमवार की रात करीब 8:00 बजे लगी अचानक आग से दो घर जलकर राख हो गया है। सूचना के मुताबिक दोनों घर सगे दो भाई का बताया जा रहा है। जिसमे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया है। घटना की पुष्टि सलहा बरिअरवा पंचायत के मुखिया अमित कुमार वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि अग्निसमन को सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोंगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वही आगलगी की घटना में उमेश यादव, रामनाथ यादव दोनो पिता नंदलाल यादव ग्राम बरिअरवा निवासी है। मुखिया ने बताया कि आगलगी की घटना में ट्रेक्टर व लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया है। चौतरवा थाना को घटना की सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here