बगहा में श्रीचित्रगुप्त जी महाराज की पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

0
1304



Spread the love

बगहा। बगहा स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर से सोमवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्रीचित्रगुप्त जी महाराज की पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बाजा गाजा ढोल नगाड़े डीजे के साथ कायस्थ समाज के युवाओं तथा बड़ बुजुर्गो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यह शोभा यात्रा बगहा 1 से चलकर बगहा 2 के नारायणा पुर निवासी डॉ श्यामसुंदर प्रसाद के निवास परिसर तक पहुंची। जहां भव्य शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों के लिए बनाए गए प्रसाद और शीतल पेयजल का वितरण किया गया। यह परंपरा कई वर्षो से किया जा रहा है। इस आयोजन के अध्यक्ष सह बगहा न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरदेव वर्मा व प्रियेश श्रीवास्तव ने सयुक्त रूप से बताया की हर प्राणी का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्रीचित्रगुप्त जी महाराज की पूजा आगामी 15 नवंबर को बगहा 1 स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर के अलावा पूरे देश विदेशों में होना सुनिश्चित है। इसके पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई।

 

इस दौरान बगहा 1, बगहा 2, चौतरवा, बड़गांव, कुम्हिया, अमवलिया, चौतरवा, कोल्हूआ, रायबारी महूअवा, बरियारवा, मकरी, रामपुरचेक नाका, वाल्मीकि नगर आदि क्षेत्रों के भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कायस्थ समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से किया जाता है। उन्होंने बताया की 15 नवंबर को होने वाली पूजा में गोरखपुर के अपर जिला जज जयप्रकाश मुख्य अतितिथि के रूप में शिरकत करेंगे। तथा बेतिया चित्रगुप्त धाम मंदिर के सचिव राकेश शरण श्रीवास्तव पुन्नू बाबू के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा। कार्यक्रम– 15 नवंबर की 11 बजे पूजनोत्सव, 1 बजे प्रसाद वितरण, 5 बजे शाम को आरती, 6 बजे शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 7 बजे रात्रि को भाई भोज का आयोजन संपन्न होगी। इस अवसर पर प्रियेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डा. जेपी श्रीवास्तव, प्रिंस वर्मा, सुजीत वर्मा, सुमित वर्मा, अजीत श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव, पुनीत शरण वर्मा,रामेश्वर प्रसाद वर्मा,मधरेंद्र वर्मा समेत दर्जनों कायस्थ समाज उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here