आगलगी की घटना में 5 घर जलकर हुआ राख।

0
806



Spread the love

बगहा/मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड क्षेत्र के समसेरवा गांव में लगी अचानक शार्टसर्किट से आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गया है। हुई अगलगी के घटना में हजारों की संपत्ति जलने का कयास लगाया जा रहा है। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अग्निपीड़ित भीलोंर नट के झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगी व देखते ही देखते सुरेश नट, अशोक नट, मुन्ना नट, एवं मलख नट का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में घर से एक भी समान बाहर नहीं निकल सका है। कपड़ा, फर्नीचर, सहित सभी सामान जलकर राख हो गया है। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि मुलायम यादव ने बताया कि अगलगी की घटना में सब कुछ जल कर राख हो गया है। आगलगी की घटना की जानकारी संबंधित अधिकारी को दे दी गई है। अधिकारियों से बात कर मुआवजा दिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here