बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत बसवरिया पंचायत के बंगला टोला गांव स्थित कृष्ण चौक पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ ही संपन्न हो गया। आचार्य श्री विजयकृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि अंतिम दिन शिव लिंग स्थापित व प्राण प्रतिष्ठा के बाद रुद्र महायज्ञ की वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति के समय उपस्थित ग्रामीणों व भक्तों ने हर हर महादेव के जय जयकारा लगाये जिससे सारा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्तगण यज्ञ शाला की परिक्रमा किए। यज्ञाचार्य ने यज्ञ की पूर्ण सफलता का श्रेय क्षेत्र के समस्त भक्तों को दिया।जिन्होंने तन मन धन यज्ञ के लिए समर्पित कर दिया। वही बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी व लगुनहा चौतरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही को भी यज्ञ की निर्विघ्न सफलता का श्रेय दी।
श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति संपन्न।
-
RELATED ARTICLES