Thursday, November 30, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण तेज गति से कार्य कराते हुए बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी...

तेज गति से कार्य कराते हुए बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी को कराएं चालू:- जिलाधिकारी।

-

बेतिया। बेतिया एवं बगहा में निर्माणाधीन आरओबी के प्रगति की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में की गयी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एसडीएम, बगहा, श्रीमती अनुपमा सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया/बगहा, उप मुख्य अभियंता, पूर्व मध्य रेलवे, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, मोतिहारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बेतिया सहित संबंधित संवेदक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों से आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आरओबी निर्माण की गति को बढ़ायी जाय और प्रयास किया जाय कि निर्धारित समय से पूर्व आरओबी का निर्माण पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से कराया जायेगा ताकि आमजन आरओबी से लाभान्वित हो सके। जहां जिला प्रशासन के हस्तक्षेप अथवा सहायता की आवश्यकता हो उसे तत्क्षण बतलाया जाए। समीक्षा के क्रम में उप मुख्य अभियंता, पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा बताया गया कि बेतिया में तीन जंक्शन पर आरओबी का निर्माण कार्य कराया जाना है। प्रथम फेज में बेतिया-लौरिया पथ में आरओबी का निर्माण कार्य जून-जुलाई तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इसकी लंबाई सात से आठ सौ मीटर है। इसी प्रकार से द्वितीय फेज में बेतिया- चनपटिया- नरकटियागंज पथ में तथा तृतीय फेज में बेतिया-मैनाटाड़ पथ में आरओबी निर्माण कार्य दिसम्बर माह के अंत तक पूर्ण करा लिए जाने का लक्ष्य है। उप मुख्य अभियंता के द्वारा बतलाया गया कि कतिपय समस्याओं के कारण निर्माण कार्य में विलम्ब हुआ है। जिला पदाधिकारी के द्वारा उप मुख्य अभियंता को निदेशित किया गया कि वे निर्माण कार्य में शीघ्रता लावें, कोशिश करें कि बरसात के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाए, ताकि आम जन को परेशानियो का सामना नहीं करना पड़े। कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल द्वारा बताया गया कि आरओबी (91) के निर्माण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। आरओबी के दोनों साईड में सर्विस लेन पूर्ण करा लिया गया है। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम भी कम्पलीट हो गया है। इस आरओबी को अप्रैल 2024 तक पूर्ण कराने को तिथि निर्धारित है। आरओबी (94) मंगलपुर के समीप भी आरओबी निर्माण कार्य में शीघ्रता लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कतिपय छोटी-छोटी समस्याएं हैं, जिसका निराकरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनहित में तेजी के साथ कार्य कराते हुए समय से पूर्व आरओबी का कार्य पूर्ण कराते हुए आवागमन प्रारंभ किया जाय।

Patna news24 livehttps://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

खरपोखरा में पुलिस चेक पोस्ट का पुलिस महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र ने किया उद्घाटन।

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट.... बगहा/भैरोगंज। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन लगतार प्रयास कर रही है। जिसको लेकर बुधवार...

ढोल-नगाड़े के साथ आईटी एक्ट के फरार नामजद अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट... बेतिया/मझौलिया। बिहार पुलिस का एक कारनामा पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,...

एटीएम फ़्रॉड सहित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट... बेतिया/मझौलिया। बेतिया पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!