मझौलिया के शास्त्री नगर स्थित राजद कार्यलय में मनाया गया बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती।

0
946

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट….

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया पंचायत के वार्ड नम्बर 6 स्थित शास्त्री नगर के राजद कार्यलय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वां जयंती राजद के प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई । इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव ने कहा कि संविधान के निर्माता, दलितों के मसीहा और मानवधिकार आंदोलन के प्रकांड विधाता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर उनके जनकल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया जाता है। वही प्रधान महासचिव परमा सिंह ने कहां की महिला और पुरुष में शिक्षा का बराबर अधिकार हो इसके लिए बाबा साहब ने बहुत काम किए हैं। इस मौके पर सचिव सुरेंद्र मुखिया ,लाल बच्चा यादव , भट्टी यादव, फूलदेव यादव, जय प्रकाश यादव, धेनुष राय, विक्रम साह,सुरेंद्र भारती, रामायण यादव, रामचंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here