बखरिया पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 51 प्रतिशत मतदान।।

0
64

Spread the love

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत सरकार भवन में पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोपचंद यादव एवं भनु यादव चुनाव मैदान में थे। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पूरे चुनाव के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक और कांटे का माना जा रहा है। मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ऋषु आनंद ने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने जानकारी दी कि बखरिया पैक्स क्षेत्र में कुल 2714 मतदाता पंजीकृत थे। जिनमें से 1388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रख दिया गया तथा चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया। चुनाव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने संतोष व्यक्त किया। अब प्रत्याशियों सहित समर्थकों की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। परिणाम घोषित होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बखरिया पैक्स की कमान अगले कार्यकाल के लिए किसके हाथों में जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here