वाल्मीकिनगर से किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका।

0
172

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर : वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी से एक 17 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के चाचा ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी स्वाभिमान बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में शिवपुरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही हैं। उनकी 6 माह की बच्ची की देखभाल के लिए उनकी भतीजी पिछले डेढ़ महीने से उनके साथ रह रही थी। आवेदन में कहा गया है कि 27 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी भतीजी बिना किसी सूचना के घर से अचानक गायब हो गई है। घटना के समय उनकी पत्नी ड्यूटी पर तैनात थीं। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर किशोरी को गलत नियत से अपने साथ ले गया है। घर की जांच करने पर कुछ गहने भी गायब पाए गए हैं। किशोरी का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या अंकित करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here