

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका के सांसद गिरधारी यादव के द्वारा अनुशंसित हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में जिला योजना पदाधिकारी बांका के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी फुली डूमर को पत्र निर्गत करते हुए फुल्लीडुमर प्रखंड के सभी 11 पंचायत में विभिन्न स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर स्थल चिह्नित की गई है इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी बांका के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग गई है ताकि चिन्हित निर्धारित स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाई जा सके इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि जिला योजना पदाधिकारी बांका के द्वारा मांगी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र सभी पंचायत के चिन्हित स्थान का स्थलीय जांच करते हुए शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दी जाएगी ताकि समय सीमाओं के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत संसद के अनुशंसित योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो सके इस दौरान इन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पथडडा मैं सुमित नारायण दास चौक पर, इसी पंचायत के ग्राम घुटियारा में मिथिलेश कुमार के घर के पास, इसी पंचायत में ग्राम मानिक पथडडा में सुरेश यादव घर के पास चौक पर, इसी पंचायत में ग्राम लोढिया मैं मंडली के पास चौक पर, इसी पंचायत के ग्राम डिमर्ई में सरस्वती मंदिर स्थल के पास ग्राम पंचायत राता के खडौआ में काली स्थान के पास, इसी पंचायत के खेसर फुल्लीडुमर मुख्य सड़क खडौआ मोड़ के पास , इसी पंचायत के ग्राम खड़ौआ में खाली स्थान के पास, इसी पंचायत के ग्राम धनकुडिया में आलोक यादव घर के पास चौक पर, इसी पंचायत के ग्राम खड़ौआ में पुस्तकालय के पास हरिजन टोला में , इसी पंचायत के ग्राम पुरानी राता में रक्षा कली मंदिर के पास, ग्राम पंचायत केंदुआर में ग्राम डोमो में काली अस्थान के पास , इसी पंचायत के ग्राम केंदुआर में दुर्गा मंदिर स्थान के पास, इसी पंचायत के ग्राम झाझा में दुर्गा मंदिर स्थान के पास ,इसी पंचायत के ग्राम झाझा दखीनवारी टोला चौक के पास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर परिसर में , सी एच सी स्वास्थ्य केंद्र खेसर परिसर में , फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय परिसर में , ग्राम पंचायत खेसर स्थित यूको बैंक चौक के पास , इसी पंचायत के दुर्गा मंदिर हाट परिसर के पास , ग्राम पंचायत फुल्लीडुमर के ग्राम धावा में सामुदायिक भवन के पास, इसी पंचायत के ग्राम चौडाढ चौराहा चौक के पास हाई मास्ट लाइट लगाने को लेकर कार्य किया जाना है इस संबंध में ही मास्ट लाइट के अधिष्ठापन उपरांत हैंड ओवर लेने एवं बिजली विभाग पत्र का भुगतान तथा रखरखाव से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।










