पांच दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण।

0
41

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सामाजिक संवेदना और समावेशी विकास की एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां पांच दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। सूची में शामिल दो अन्य दिव्यांगजनों की अनुपस्थित रहे उनको को भी ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और ग्रामीण विकास पदाधिकारी विकास कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने स्वयं लाभुकों को ट्राईसाइकिल सौंपते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं कर सकती। हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में बराबरी से भागीदारी निभा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्राईसाइकिल मिलने से लाभुकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे। ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम के दौरान खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे यह पहल और भी प्रेरणादायी बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here