प्राथमिक विद्यालय तेतरिया में विद्यालय की विधि व्यवस्था बिल्कुल नाजुक, मध्यान भोजन में भी काफी गड़बड़ी ग्रामीणों ने किया विरोध।

0
38

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत पंचायत खेसर के प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार के मनमानी से छात्र एवं ग्रामीण एवं अभिभावक परेशान। शनिवार को तेतरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार का काफी विरोध जताते हुए कहा की विद्यालय में समुचित तरीके से मध्यान भोजन नहीं बनता है विद्यालय की पठन-पाठन समुचित तरीके से नहीं होता है पंचम वर्ग के कुछ छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी निर्गत नहीं किया गया है ग्रामीण मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालय में ना साफ सफाई विद्यालय में रंग रोगन नहीं हुई है यहां तक की विद्यालय के खेल सामग्री की खरीदारी नहीं हुई है प्रथम वर्ग से पंचम वर्ग में कुल नामांकित मात्र 51 बच्चे हैं जबकि उपस्थित बहुत कम मात्रा में विद्यालय में पाया गया जहां वर्ग बार शिक्षक होनी चाहिए लेकिन मात्र दो शिक्षक हैं जिसमें एक संजय कुमार जो प्रभारी है दूसरा शिक्षिका कनकलता कुमारी है विद्यालय भवन में मात्र तीन कमरे हैं एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र चलता है दो कमरे में पांच वर्ग की पढ़ाई होती है एक तरफ जहां शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शिक्षा में आमूल परिवर्तन की दवा कर रही है वहीं दो कमरे में 5 वर्ग की पढ़ाई और मात्र दो शिक्षक यह शिक्षा के नाम पर थोथी दलीली नहीं तो और क्या इसी दो कमरे में मध्यान भोजन के लिए बनाने वाली लकड़ी चावल बोरा खाना बनाने का सामग्री इत्यादि अन्य प्रकार का सामान भी इसी दो कमरे में रखा हुआ है।

विद्यालय की रसोइया निर्मला देवी ने बताई की जब से इस विद्यालय में प्रधान शिक्षक संजय कुमार जी आए हैं तब से विद्यालय का विधि व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है मध्यान भोजन पर कोई ध्यान नहीं गैस सिलेंडर के बदले लकड़ी पर खाना बनाना पड़ता है काफी कच्चा लकड़ी होने के कारण जलता नहीं है इस संबंध में जब प्रभारी शिक्षक को कहा जाता है तो प्रभारी के द्वारा उल्टे रसोईया को ही डांट लगाया जाता है ग्रामीण ललिता देवी अहिल्यादेवी मीरा कुमारी संगीता कुमारी पूनम देवी गौरी देवी प्रमिला देवी बबिता देवी मनोज कुमार आदि उन लोगों ने भी प्रभारी संजय कुमार जी का काफी विरोध जताया इस संबंध में जब प्रभारी संजय कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है जबकि इस तरह की कोई बात नहीं है इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार प्रभाकर से जब जानकारी ली गई और उपस्थित ग्रामीणों से स्थिति का जानकारी उन्हें दिलाया गया तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने विद्यालय के विधि व्यवस्था के विरुद्ध संज्ञान लेने की बात कही है विद्यालय के प्रभारी ने यह भी बताया कि जब से हम योगदान किए हैं मुझे काफी प्रताड़ित किया जाता है मेरे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार है जबकि उपस्थित ग्रामीणों ने इनका काफी विरोध जताया है कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विद्यालय के ध्वनि विस्तारक यंत्र भी विद्यालय से गायब है उपस्थित ग्रामीणों ने विद्यालय के विधि व्यवस्था की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here