आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में दो दिवसीय अभिभावक गोष्टी का किया गया आयोजन।

0
18

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में विधालय के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री के द्वारा विगत वर्ष के पूर्व इस वर्ष भी 03 अप्रैल और 04 अप्रैल को अभिभावक गोष्टी का आयोजन करते हुए बच्चों के प्रति अभिभावक को जागरूक करना और विधालय के विधि व्यवस्था के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अमल करने को लेकर विचार प्रस्तुत करने का काम किया गया विधालय का उद्देश्य शिक्षक और अभिभावकों के बिच समन्वय स्थापित हो ,समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम का संदेश प्रदान करना है साथ ही साथ बच्चों के पठन पाठन से संबंधित समस्याओं का आदान-प्रदान करना सामील है इसके साथ ही वाहन से संबंधित समस्या,मोबाइल का प्रयोग,बच्चों की नियमितता,बच्चों की साफ सफाई, समयानुसार मासिक शुल्क जमा करना,घर पर बच्चों के द्वारा समय का सदुपयोग करना,किसी प्रकार का शिकायत स्कूल के ही समय पर ही करना , महिनें में एक वार बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना, समयानुसार प्रमाण पत्र, पुस्तक वितरण, विकास शुल्क,कांपी एंव डायरी,के संबंध में भी चर्चा की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here