मोरपंख में नौ ग्रहों का निवास है -पं० भरत उपाध्याय

0
282



Spread the love

मोर पंख सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को नहीं, बल्कि सभी देवी–देवताओं को प्रिय है। इसमें नौ ग्रहों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ खास उपायों को गणेश उत्सव पर किया जाए तो पैसों के साथ ही जीवन की अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कुछ खास आसान उपाय…. आपका भाग्य बदल सकता है गणेश जी को चढ़ाया हुआ एक मोरपंख!
जिन लोगों को पैसों की कमी रहती है वे पर्स में ये मोर पंख रखें। इस मोर पंख को हमेशा साथ रखने पर रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं। बच्चा जिद्दी हो तो*उस बच्चे के सिर से पैर तक ये मोर पंख फिरा दें। फायदा होगा। रात में डरावने सपने आते हों तो मोर पंख को सिरहाने रखकर सोएं। मोर पंख को घर के किसी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो दिखाई दे तो नकारात्मकता दूर होगी। साउथ इस्ट में इस मोर पंख को रखने से घर में हमेशा बरकत रहेगी। इस मोर पंख को स्टूडेंट अपनी किताब में रखें तो पढ़ाई में मन लगने लगेगा। यदि मुख्य द्वार दोष में हो तो दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं। शत्रु परेशान कर रहा हो तो मंगलवार को मोर पंख से हनुमानजी के मस्तक पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिखें। रात भर मोर पंख को देवस्थान पर रखें व सुबह बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here