




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। विहार के सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों द्वारा संघ के अहवान पर दिनांक 13 अगस्त से 14 अगस्त 2025 गुरुवार तक काला पट्टी लगाते हुए अपने अपने कार्यो का संचालन करते हुए शांति पूर्ण विरोध जताते हुए सरकार के समक्ष अपनी पांच सुत्रीय मांग को रखा गया है। इस आधार पर बांका जिला के फुल्लीडुमर अंचल में कार्य कर रहे विशेष सर्वेक्षण कर्मी,विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो,विशेष सर्वेक्षण अमीन,विशेष सर्वेक्षण लिपीक की सेवा नियमित के साथ साथ 60 वर्ष तक के लिए सुनिश्चित किया जाय ,(२) पदोन्नति में अनुभव के आधार पर 5 अंकों की वरीयता दी जाय। (3) समतुल्य पदों के अनुरुप वेतनमान प्रदान किया जाय। (४) 07/06/2022 एंव 21/01/2023 को हुई सहमति के अनुसार आदेश निर्गत किया जाय।(5) सभी सर्वेक्षण कर्मियों कोESIC कार्ड उपलब्ध कराया जाए एवं EPFO में सरकार की ओर से अंशदान सुनिश्चित किया जय।