विधुत आपूर्ति विभाग फुल्लीडुमर के लापरवाही से उपभोक्ता परेशान।

0
270



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत के गोंडा बजार के विधुत आपूर्ति से जुड़े 300 उपभोक्ता विगत तीन चार माह से विधुत की सही आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशान रहा करते हैं। ग्रामीण विधुत उपभोक्ता पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजय यादव , मुखिया प्रकाश यादव, भाजपा नेता समाज सेवी राजेश गुप्ता ,पवन गुप्ता, पप्पू भगत ,मदन गुप्त, ओमप्रकाश गुप्ता, बब्लू गुप्ता, रोहित गुप्ता, इसके अलावे भी दर्जनों विधुत उपभोक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एक 63 केवी के ट्रांसफार्मर जो मुख्य बाजार गोंडा चौंक से सटे कुछ दुरी पर स्वर्गीय डेगन यादव के घर के पास था। उसे जलने से विगत कयी माह गुजर गया नतीजा यह हुआ की दुस रे 63 केवी के ट्रांसफार्मर में सभी उपभोक्ता का कनेक्सन कर दिया गया है। जिस कारण विगत तीन चार माह से विधुत की आपूर्ति सही तरीके नहीं मिल पा रही है। सही तरीके से मोबाइल भी चार्ज करना बड़ी मुसिबत का सामना करना पड़ रहा है। विधुत की आपूर्ति सही तरीके नहीं मिलने को लेकर इसकी शिकायत ग्रामीण उपभोक्ता के द्वारा मंगलवार को क्षेत्रीय जदयू विधायक मनोज यादव से भी किया है। ताकी शीघ्र समस्याओं का निदान निकल सके। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा की हम बनियान समाज के है। हम सबों के समस्या को विभाग द्वार हरवक्त दर किनारे कर दीया जाता है रिसवत पर कार्य की प्राथमिकता मिलता है। अगर यही समस्या विधुत आपूर्ति विभाग फुल्लीडुमर के द्वारा पैदा किया जायगा तो हम सभी गोंडा बाजार के विधुत उपभोक्ता लाचार बस होकर इस भीसन गर्मी से निजात पाने को लेकर रोड जाम करने को लेकर बिबस हो जायेंगे। इस संबंध में विधुत आपूर्ति विभाग फुल्लीडुमर के कनीय अभियंता अभिषेक पासवान के द्वारा बताया गया की बेनिन यादव घर के पास से जले र्टानसफरमर को जब बदने जाते हैं तो घर के सदस्यों द्वारा बदने नहीं दिया जाता है। जिस कारण यह समस्या पैदा हुआ है। वहीं यह भी बताया गया है की एक नया ट्रांसफार्मर गोंडा बाजार में शीघ्र लगाया जायगा जिससे उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति की समस्याओं से निजात दिलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here