शिव भक्तों ने नारायणी तट पर देव रूप पीपल, बरगद व पाकड़ का किया पौधा रोपण।

0
369

Spread the love


जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन के समीप नारायणी के तट पर सावन के तीसरी सोमवारी के पूर्व दिवस पर शिव भक्तों ने देव रूप पीपल, बरगद, व पाकड़ का पौधारोपण कर पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए वाल्मीकिनगर आने वाले शिव भक्तों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रकृति प्रेमी प्रेम कुमार ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। आओ घर दानी भगवान शंकर को जलाभिषेक के लिए जल भरने वाल्मीकि नगर में हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं। लेकिन वर्तमान में हम किस तरफ जा रहे हैं, इस पर किसी का ध्यान नहीं है। जुलाई बीतने जा रहा है और बारिश का नामोनिशान नहीं है। उमस भरी गर्मी से वातावरण बदला हुआ है। का मुख्य कारण है पेड़ों की कटाई होना। हम अगर एक पेड़ को काटते हैं, तो हमारा कर्तव्य है, उसके बदले दो पेड़ लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें। पेड़ पौधों में भी ईश्वर का वास होता है। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि, हम अपने मां ,भाई, पिता और स्वयं के नाम का प्रत्येक महीने एक-एक पौधारोपण करे, एवं उसके संरक्षण पर भी कार्य करें। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है, और इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। इस मौके पर प्रकृति प्रेमी संजय कुमार यादव, सम्राट आनंद सिंह, सुनील कुमार, बाबा भोला दास एवं छोटे-छोटे बच्चे शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here