



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत खेसर थाना क्षेत्र लम्बा मैदान गांव में 24 मर्ई 2025 शनिवार को मध्य रात्रि को अपराधियों द्वारा एक 40 वर्षीय महिला कंचन देवी पति पप्पू यादव के हत्या कर फरार हो गया था हत्या के वक्त घर में मृतक के सिर्फ 17 बर्ष की पुत्री काजल कुमारी मौजुद थी जो दुसरे कमरे मे सोई हुई थी घटना की जानकारी पुत्री काजल कुमारी को जब हुई जब सुबह वह अपनी मां को जगाने गयी जैसा की काजल कुमारी द्वारा पुलिस को जानकारी दे रही थी वेसे तो काजल कुमारी द्वारा जब थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने गयी तो लिखीत रुप में नाम जद करतीं हुई शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राज रंजन कुमार पिता कमलेश्वरी राना कै अभियुक्त बनाया गया है मृतक के पुत्र दिल खुश कुमार यादव सिकंदराबाद से जब घर आया तो 26/5/2025 सोमवार को सुल्तानगंज में जाकर दाह-संस्कार किया गया वहीं मृतक के पति पप्पू यादव मंगलवार को गांव पहुंचे घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा गांव में हो रहि है।

इस घटना की जानकारी को लेकर बेलहर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही अपराधियों कड़ी सी कड़ी सजा देने की मांग पुलिस प्रशासन से किया गया है साथ ही इस घटना को लेकर मंगलवार को बांका जिले के राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर राजद वरिष्ठ नेता जनाब आबुल हासिम साहेब राजद के महिला जिला अध्यक्ष कंचन कुमारी , उपाध्यक्ष पुजा कुमारी , प्रमुख गौतम प्रकाश , पंकज मंडल , शैलेन्द्र यादव ,उप प्रमुख वेणी शंकर यादव ,के अलावे अन्य लोग भी पहुंचे इस विच राजद के पहुंचे टिम के द्वारा इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है प्रतिदिन सैकड़ो हत्या बलात्कार हो रही है राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है वहीं जनाव आबुल हासिम साहेब ने भी इस घटना का घोर निन्दा करते हुए कहा की नितीश कुमार से सरकार चलने को नहीं है नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए जहां रोज घटनाएं हो रही है और अपराधी खुलेआम घुम रहा है वही महिला जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने भी महिला के इस घटना पर घोर निन्दा किया है कहा की एक तरफ जहां सरकार नारी सुरक्षा की बात करती है वहीं दूसरी ओर रोज नारियों के साथ घोर अन्या है रही है ऐसी निकम्मी सरकार को विहार की जानता अच्छा सबक सिखायेगी।










